बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे सीएम मोहन
CM Mohan Yadav Kashi visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन दिनों वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और महादेव से मध्य प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए मंदिर परिसर में माथा टेका।
दर्शन के बाद होगी अहम बैठक में भागीदारी
वाराणसी आगमन के बाद सीएम मोहन यादव अब मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक होटल ताज में सुबह 11 बजे आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी रहेगी।
read more: काशी में सीएम योगी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
चार राज्यों के सीएम करेंगे विचार-विमर्श
बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड से पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ से विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रशासनिक समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
read more: देवास में जहर खाने से माता-पिता और बेटी की मौत,एक की हालत गंभीर
जबलपुर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री
बैठक में भाग लेने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव दोपहर 3.30 बजे वाराणसी से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वे जबलपुर जिले के ग्राम बारहा (पनागर विधानसभा) पहुंचेंगे, जहां शाम 4.40 बजे एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
CM Mohan Yadav Kashi visit: जबलपुर के ग्राम बारहा में वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल, नर्रई नाला पर बलिदान दिवस का आयोजन किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
watch now: देश का पहला “कचरा कैफे”
