Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bangalore to invest in MP : इन्वेस्टर्स के लिए खुले हैं MP के दरवाजे
  • मध्य प्रदेश

Bangalore to invest in MP : इन्वेस्टर्स के लिए खुले हैं MP के दरवाजे

Narendra Singh May 15, 2025

CM Mohan Yadav invited investors in MP : CM मोहन यादव बोले- जो एक बार आता है, वापस नहीं जाता

CM Mohan Yadav invited investors in MP : ‘इंवेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ के इंटरेक्टिव सेशन में निवेशकों ने एमपी में निवेश को लेकर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए. अधिकारियों ने सभी निवेशकों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें मध्यप्रदेश की निवेश पॉलिसी के बारे में विस्तार से समझाया. इस दौरान कई निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताई.

इन्वेस्टर्स के लिए खुले हैं MP के दरवाजे

बेंगलुरु में बुधवार को आयोजित ‘इंवेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ के इंटरेक्टिव सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि’आज की बदलती परिस्थिती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ हमारा ध्यान जा रहा है. उनके नेतृत्व में आज जहां देश पहुंचा है वो अकल्पनीय है. उनके नेतृत्व में पता चला कि कुछ ही दिनों के अंदर आप युद्ध भी जीत सकते हैं. हमें हमारी सेना पर गर्व है. उन्होंने कहा कि आज के समय में उद्योग बैठकों की महत्ता है. भारत तो सोने की चिड़िया था. यहां व्यापार, व्यवसाय, धन-संपदा पहले से ही थी. हमको लोग एक हजार साल तक लूटते रहे. लेकिन, आज दुनिया में भारत की एक अलग पहचान है.

दुनिया में भारत की एक अलग पहचान

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं यहां आपसे कहने आया हूं कि आप यहां भी व्यापार करिए और मध्यप्रदेश में भी व्यापार करिए. सीएम यादव ने कहा कि हमने अपनी इंवेस्टमेंट की पॉलिसियों में और बदलाव किए हैं, व्यवस्थाओं में और सुधार किए हैं.

मध्यप्रदेश सरकार करेगी मदद

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि आपके लिए जो हो सकेगा वो मध्यप्रदेश सरकार करेगी. हमारी सरकार उद्योग-निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है. हमारे पास पर्याप्त जमीन है, बिजली सरप्लस में है. मध्यप्रदेश कई राज्यों को बिजली सप्लाई कर रहा है. हम जब-जब किसी को वचन दिया, तब-तब पूरा किया.

इन्वेस्टर्स को निवेश के लिए किया आमंत्रित

मोहन यादव ने कहा कि हमने अपनी 5300 करोड़ रुपए की देनदारियों को सिंगल क्लिक में वापस किया. हमारी सरकार छोटे से छोटे और बड़े से बड़े निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है. एक बार जो मध्यप्रदेश में आता है, वो उसी प्रदेश का हो जाता है. मैं आपकी सभी को निवेश के लिए आमंत्रित करता हूं.

निवेशकों ने जानी इंवेस्टमेंट पॉलिसी

सीएम मोहन यादव के संबोधन से पहले कार्यक्रम में मौजूद निवेशकों ने मध्यप्रदेश को और नजदीक से जाना. उन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए. अधिकारियों ने सभी निवेशकों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें मध्यप्रदेश की निवेश पॉलिसी के बार में समझाया. इस दौरान कई निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताई.

Raed More:-राष्ट्रपति बनाम सर्वोच्च न्यायालय : एक संवैधानिक टकराव?

Watch Now:-  श्रीमन शुक्ला “की महिला पत्रकार से अभद्रता | पूर्व मंत्री के रिश्तेदार जनजातीय विभाग कमिश्नर

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP CM Mohan Yadav : MP बनेगा मेट्रो-रेल निर्माण का नया हब
Next: Real Madrid vs Mallorca La Liga: एमबाप्पे और रैमॉन के गोल से मैड्रिड की जीत, मायोर्का को 2-1 से हराया…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.