Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM holi badhai: प्रदेश के मुखिया ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं,प्रदेश के विकास पर रखी अपनी बात
  • मध्य प्रदेश

CM holi badhai: प्रदेश के मुखिया ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं,प्रदेश के विकास पर रखी अपनी बात

Aditya Mishra March 13, 2025

CM holi badhai: खबर राजधानी भोपाल से है जहां… मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने देश और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की सफलता के बाद अब राजधानी भोपाल में बजट सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विधायकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर 50 से अधिक सदस्यों ने अपनी राय रखी। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

read more: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार  ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर पहुंचे

गेहूं के समर्थन मूल्य और लाडली बहना योजना पर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि इस साल इसका उपार्जन 2600 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा है, जबकि अगले साल इसे 2700 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने सभी वादों को समय से पहले पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

विपक्ष द्वारा सरकार से हिसाब मांगने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की औद्योगिक विकास दर कांग्रेस सरकार के मुकाबले काफी आगे है। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि…

  • कांग्रेस सरकार की विकास दर नकारात्मक थी, जबकि वर्तमान में यह 24% तक पहुंच गई है।
  • कृषि क्षेत्र की विकास दर 11% के करीब है, जो पहले काफी कम थी।
  • कांग्रेस सरकार के समय सिंचित भूमि केवल 7 लाख हेक्टेयर थी, जिसे अब बढ़ाकर 56 लाख हेक्टेयर किया गया है।
  • राज्य का बजट पहले 23,000 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1956 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2003 तक घटती रही, लेकिन वर्तमान सरकार इसे लगातार बढ़ा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यह मध्य प्रदेश की प्रगति को दर्शाता है।

CM holi badhai: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

watch now: मुद्दा,विजन विहीन है कांग्रेस- राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Sun Transit in Pisces 2025: सूर्य का मीन राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम!
Next: “होली 2025 से पहले RBI का बड़ा ऐलान: 100, 200 और 50 रुपये के नए नोट, जानें क्या बदलेगा”

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.