CM Yadav Hatta Renaming: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दमोह की हटा विधानसभा पहुंचे। यहां वे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुए। जिसमें स्व-सहायता समूह और लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुई।

करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह के हटा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में ₹450 करोड़ से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
प्रमुख कार्यों में
- मड़ियादो से रजपुरा मार्ग का निर्माण (48.89 करोड़ रुपए)
- मड़ियादो से बर्धा किशनगढ़ मार्ग (74.44 करोड़ रुपए)
- NDB योजना के तहत हटा से गैसाबाद-सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के शोल्डर उन्नयन एवं चौड़ीकरण का कार्य (231.97 करोड़ रुपए)
- हटा से पटेरा कुम्हारी मार्ग के शहरी हिस्से में 4 लेन चौड़ीकरण (5.11 करोड़ रुपए)
- दुधिया नाले पर पुल निर्माण (8.44 करोड़ रुपए)
- हिनौता-मुराछ-पाली मार्ग पर सुनार नदी पर पुल निर्माण (13.26 करोड़ रुपए)
- जिरौध-सिमरी मार्ग में व्यारमा नदी पर पुल निर्माण (6.87 करोड़ रुपए)
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्विकल कैंसर से सुरक्षा के लिए HPV वैक्सीन लगवा चुकी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
View this post on Instagram
CM Yadav Hatta Renaming: हटा का बदला नाम
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़ी घोषणा। CM ने हटा का नाम बदल दिया। एब हटा शिवकाशी के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह नाम क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक गौरव प्रदान करेगा।
