Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरु पूर्णिमा पर सीएम डॉ. मोहन यादव का विशेष दौरा… भोपाल-उज्जैन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरु पूर्णिमा पर सीएम डॉ. मोहन यादव का विशेष दौरा… भोपाल-उज्जैन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Aditya Mishra July 10, 2025

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री की व्यस्त दिनचर्या

CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरुवार यानि आज 10 जुलाई को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत सुबह 11:15 बजे समत्व भवन से वर्चुअल माध्यम से नर्मदापुरम के गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को संबोधित कर करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य भर के शिक्षकों, विद्यार्थियों और गुरुओं के सम्मान को समर्पित रहेगा।

कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में विशेष आयोजन

दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय, भोपाल पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान समारोह और विद्यार्थियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उज्जैन के कार्यक्रमों में भी लेंगे भाग

भोपाल से दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में स्थानीय स्तर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा से जुड़े विविध कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहेगी। इन आयोजनों में वे प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा को लेकर अपने विचार भी साझा करेंगे।

भोपाल वापसी और महत्त्वपूर्ण बैठक

शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से भोपाल लौटेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे समत्व भवन में नवीन शासकीय भर्तियों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में विभागीय अधिकारीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अमले के साथ भर्तियों की पारदर्शिता और प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

गुरु के सम्मान में मुख्यमंत्री की विशेष पहल

CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गुरुओं के सम्मान और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चाहे विद्यालय भवन का लोकार्पण हो या शिक्षकों का सम्मान, मुख्यमंत्री का यह प्रयास शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Guru Purnima message: गुरु का साथ, जीवन की सौगात
Next: Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए मुहूर्त और धार्मिक महत्व…

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.