Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • CM MOHAN YADAV GIFTS MLAS : माननीयों पर मोहन यादव सरकार मेहरबान
  • मध्य प्रदेश

CM MOHAN YADAV GIFTS MLAS : माननीयों पर मोहन यादव सरकार मेहरबान

Narendra Singh May 28, 2025

CM MOHAN YADAV GIFTS MLAS : विधायकों के लिए खुला सरकार का खजाना

CM MOHAN YADAV GIFTS MLAS : मध्य प्रदेश में विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोत्तरी से पहले बड़ी सौगात मिली है. मध्यप्रदेश में अब विधायकों को 4 फीसदी ब्याज दर पर 50 लाख तक का होम लोन मिलेगा. इससे पहले विधायकों को 25 लाख तक का होम लोन दिए जाने की सुविधा थी. इसके अलावा जल्द ही विधायकों को वाहन लोन की सीमा भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. विधायकों की सुविधा बढ़ाने के इन प्रस्तावों को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है.

होम लोन के साथ वाहन खरीदने में भी छूट

मध्यप्रदेश में विधायकों को अभी 25 लाख तक के मकान खरीदने पर सिर्फ 4 फीसदी ब्याज ही भरना होता है. बाकी ब्याज का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है. अब राज्य सरकार इस लोन की सीमा को बढ़ाकर 50 लाख करने जा रही है. इसी तरह विधायकों को नए वाहन खरीदने पर भी लोन की सीमा को बढ़ाया जा रहा है. अभी विधायकों को 15 लाख तक के वाहन खरीदने पर लोन पर लगने वाले ब्याज पर रियायत दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 लाख किया जा रहा है. यानी विधायक 30 लाख तक के वाहन खरीदते हैं तो उन्हें ब्याज में रियायत दी जाएगी.

विधायकों की मांग पर गंभीर हुई सरकार

बता दें कि विधायकों ने सरकार के सामने मांग रखी थी. विधायकों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में 25 लाख तक के घर मिलना मुश्किल है. इसलिए लोन की सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए. इसके बाद संसदीय कार्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा, जिसे मंजूरी मिल गई है. अब इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा.

राज्य सरकार पर आएगा इतना भार

विधायकों के होम लोन और वाहन लोन बढ़ाए जाने से राज्य सरकार पर करीबन 180 करोड़ तक का आर्थिक भार आएगा. इतना भार तब आएगा, जब प्रदेश के सभी विधायक वाहन लोन और होम लोन लेंगे. बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाएगा. संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन के मुताबिक “विधायकों के होम लोन और वाहन लोन की सीमा को बढ़ाए जाने का प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है.”

वेतन-भत्ता बढ़ाए जाने की भी तैयारी

वहीं, विधायकों के वेतन-भत्तों में भी बढ़ोत्तरी किए जाने की तैयारी की जा रही है. विधायकों के वेतन-भत्तों में 9 सालों से बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. इसको लेकर विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति ने प्रस्ताव तैयार कर संसदीय कार्य विभाग को सौंपा है. प्रस्ताव में दूसरे राज्यों में विधायकों को मिल रही सुविधाओं को आधार बनाया गया है. मध्यप्रदेश में विधायकों को वेतन-भत्ते मिलाकर करीबन 1 लाख 10 हजार रुपए मिलते हैं.

विधायकों को अभी ये राशि मिलती है

विधायकों का वेतन – 30 हजार

निर्वाचन भत्ता – 35 हजार

टेलीफोन खर्च – 10 हजार

चिकित्सा भत्ता – 10 हजार

अर्दली भत्ता – 15 हजार

लेख सामग्री खरीदी – 10 हजार

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gwalior : शादी समारोह में शराबी ने की अंधाधुंध फायरिंग
Next: Gwalior : नहाते हुए बच्चे का कटा गाल हुआ लहुलुहान

Related Stories

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

Rohan Umak March 2, 2026
MP DA Hike 58%
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता

himani Shrotiya March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.