Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Mohan Yadav: युवा संसद में सीएम मोहन यादव ने आपातकाल पर युवाओं से सवाल किए, लोकतंत्र की आज़ादी पर दी चेतावनी।
  • मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav: युवा संसद में सीएम मोहन यादव ने आपातकाल पर युवाओं से सवाल किए, लोकतंत्र की आज़ादी पर दी चेतावनी।

divya mistry June 27, 2025

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में आयोजित बीजेपी युवा मोर्चा की मॉक पार्लियामेंट (युवा संसद) में युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम आपातकाल के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार में रखा गया। सीएम डॉ. यादव ने इस अवसर पर युवाओं से सवाल किया कि आखिर आपातकाल पर युवा संसद बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि यदि आज आपातकाल जैसा दौर होता, तो अखबार हाथों में नहीं आते, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खबरें नहीं दिखाई जातीं और अभिव्यक्ति की आज़ादी खत्म हो जाती।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: लोकतंत्र की जड़ें हजारों साल पुरानी

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “जो मां ने किया, वही बेटे कर रहे हैं और आज राहुल गांधी भी वही कर रहे हैं।” सीएम ने कहा कि आपातकाल का मकसद केवल तत्कालीन प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार को छुपाना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की सोच में ही आपातकाल जैसी प्रवृत्ति छिपी रहती है। अगर उस समय लिए गए फैसलों को लागू कर दिया जाता, तो आज देश में लोकतंत्र जिंदा न बचता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव हारते हैं तो मशीन को खराब बता देते हैं, जबकि लोकतंत्र की जड़ें हजारों साल पुरानी हैं।

कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जब देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही थी, तब हजारों युवा जेल चले गए थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह जानना चाहिए कि उस दौर में कैसे संविधान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और 15-16 साल के किशोरों तक को जेल में डाल दिया गया। उन्हीं युवाओं के संघर्ष और बलिदान के चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

अहम भूमिका निभा सकता

वीडी शर्मा ने कहा, “एक समय के नरेंद्र थे और एक आज के नरेंद्र हैं, जो 2047 का विजन लेकर आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को यह इतिहास जानना जरूरी है कि 1975 में किसने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। उन्होंने यह भी कहा कि जेपी आंदोलन के दौरान लाखों युवा जेल में बंद कर दिए गए थे, लेकिन आज का युवा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE: खरगोन में तीन तलाक और बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Gujarat Education: ऊना में शिक्षा मंत्री ने किया 2.5 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवनों का उद्घाटन
Next: Ankita Lokhande Pregnant:‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर अंकिता ने खुद दी प्रेग्नेंसी की जानकरी!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.