Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कार्यक्रम: जबलपुर दौरे के साथ कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग
  • मध्य प्रदेश

CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कार्यक्रम: जबलपुर दौरे के साथ कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग

divya mistry June 26, 2025

CM MOHAN YADAV: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन व्यस्त रहेगा। वे प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर जबलपुर तक विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लेंगे और विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा तथा शुभारंभ करेंगे।

CM MOHAN YADAV
CM MOHAN YADAV

CM MOHAN YADAV: जनभागीदारी की भूमिका पर भी अपने विचार रख सकते हैं

मुख्यमंत्री ने सुबह 11:00 बजे भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस सम्मेलन में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. यादव इस मौके पर लोकतंत्र की मजबूती और जनभागीदारी की भूमिका पर भी अपने विचार रख सकते हैं।

विकास कार्यों की जानकारी लेंगे

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां वे लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृह में वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर विकास कार्यों की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।

CM MOHAN YADAV: सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे

दोपहर 2:00 बजे वे राइट टाउन स्थित मानस भवन में आयोजित “चौपाल प्राकृतिक खेती के नाम” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह आयोजन जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय किसानों, विशेषज्ञों और कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री किसानों को नवीन कृषि तकनीकों और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे।

CM MOHAN YADAV: मजबूत करेगी और यात्रियों को सीधा लाभ प्रदान करेगी

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:25 बजे स्मार्ट सिटी जबलपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गाड़ी संख्या 11086/11085 – ग्वालियर से SMVT बेंगलुरु तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह नई रेल सेवा ग्वालियर और बेंगलुरु के बीच संपर्क को मजबूत करेगी और यात्रियों को सीधा लाभ प्रदान करेगी।

सकारात्मक प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा

दिनभर के इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे भोपाल लौटेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा न सिर्फ विकास योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि आम जनता के सीधे संवाद और योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG: हर्षित राणा को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, जानिए वजह!
Next: Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.