Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर दिया संदेश
  • मध्य प्रदेश

CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर दिया संदेश

divya mistry September 21, 2025

CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर अपने सभी पूज्य पितरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक भावपूर्ण संदेश साझा करते हुए लिखा कि मनुष्यता और सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचने की यात्रा में हमारे पूर्वज सदैव प्रेरणा का स्रोत रहे हैं…

CM MOHAN YADAV
CM MOHAN YADAV

परमात्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृ मोक्ष अमावस्या ऐसा पर्व है जब हम अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता प्रकट करते हैं… उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी अपने पितरों के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें.. उन्होंने कामना की कि हम सभी पर हमारे पूज्य पितरों और परमात्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहे…

मूल चरित्र का हिस्सा बनाया

CM MOHAN YADAV
CM MOHAN YADAV

CM MOHAN YADAV: इसके साथ ही डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की शुभकामनाएं भी दीं.. उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत ने सदियों से शांति, सहिष्णुता और समरसता को अपनी संस्कृति और मूल चरित्र का हिस्सा बनाया है..

सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को दोहराते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे वैश्विक शांति की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित थीम “Act Now for a Peaceful World” के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया…

भाईचारे की स्थापना में योगदान दें

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी को चाहिए कि हम अपने व्यवहार, विचार और कार्यों के माध्यम से समाज और विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की स्थापना में योगदान दें…

वैश्विक जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा दी

CM MOHAN YADAV: इस प्रकार, पितृ मोक्ष अमावस्या और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस जैसे पर्वों के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लोगों को पारंपरिक मूल्यों की रक्षा करते हुए आधुनिक वैश्विक जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा दी…

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kondagaon: कबड्डी मैच के दौरान करंट से कहर, 3 की मौत, 3 घायल
Next: CG Navratri 2025: दुर्ग का वह क्षेत्र जिसकी रक्षा करती हैं 7 देवियां, चंडी माता मंदिर और सतरूपा शीतला मंदिर की महिमा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.