CM Mohan Security: भारत-पाक की जंग के बीत देश भर में हाई अलर्ट के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग के बीच ऐसा फैसला लिया गया। उनकी सुरक्षा में पोर्टेबल फोल्डआउट बैलिस्टिक शील्ड शामिल की गई। साथ ही अधिकारी और जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई।
क्या होता है पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड?
पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड या पोर्टेबल फोल्ड आउट बैलिस्टिक एक शील्ड होती है। जिसे हमले के दौरान खोला जाता है। सुरक्षा बलों को किसी भी खतरे या फिर संदिग्ध गतिविधि का अंदेशा होता है तो वे बचाव के लिए इस शील्ड को नीचे की ओर झटका देते हैं। इससे वह शील्ड खुल जाती है और व्यक्ति को पूरा कवर कर लेती है।
Read More: Operation Sindoor : ग्वालियर एयरफोर्स को हॉट लाइन से जोड़ा गया
CM Mohan Security: कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
इधर, प्रदेश में सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है। जो कर्मचारी-अधिकारी छुट्टी पर हैं। उन्हें ड्यूटी वापस आने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
जो कर्मचारी छुट्टी पर जाने के लिए पहले से आवेदन कर चुके थे। उनके आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज आईजी, ADG के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।
