बच्चों को अपने हाथ से परोसा खाना
बोले- हमारी परंपरा में आहार की शुद्धता की बात

MP NEWS: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव अक्षय पात्र फाउंडेशन के द्वारा आयोजित मिड-डे मिल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम फाउंडेशन के किचन में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली छात्रों के लिए बनने वाले पोषण आहार का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को खाना भी बांटा।
MP NEWS: सीएम ने बच्चों को परोसा भोजन

सीएम ने फाउंडेशन द्वारा 50 हजार स्कूली बच्चों के लिए पोषण आहार मुहैया कराने की तारीफ की। संस्था द्वारा मशीनों से यह भोजन बनाया जाता है। सीएम ने मशीनों से खाना बनने की प्रक्रिया को भी समझा।
MP NEWS: हमारी परंपरा में आहार की शुद्धता की बात
कार्यक्रम में सीएम ने भारतीय आहार परंपरा के बारे में बात की। उन्होंने ओम सहना भवतु मंत्र का पाठ किया। इसी के साथ उन्होंने कहा- हमारे यहां की परंपरा में आहार-विहार जिंदगी की एक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। परमात्मा की भक्ति के अलावा हमारे यहां आहार की शुद्धता की भी बात की गई है।
MP NEWS: 645 स्कूलों में खाना बांटता है फाउंडेशन
कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने फाउंडेशन के पोषण आहार वितरण की तारीफ की। उन्होंने कहा- 38 गाड़ियों की मदद से 76 कर्मचारियों की टीम, 645 स्कूलों की मीड डे मील में पोषक आहार पहुंचा रही है। उन्होंने संस्था के बारे में कहा- ये सिर्फ आहार नहीं पहुंचा रहे, एक तरह से नया जीवन पहुंचा रहे। फाउंडेशन भारत के कई शहरों में इस तरह के किचन चलाता है। मध्य प्रदेश का पहला किचन भोपाल में 2023 में खुला था।
