
CM MOHAN: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ
CM MOHAN: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिंटो हॉल में सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस रिपोर्ट में सरकार द्वारा पूरे किए गए वादों और विकास कार्यों को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, खजुराहो सांसद व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

2024 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत
CM MOHAN: 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2024 का लोकसभा चुनाव था। उन्होंने इस चुनौती को बेहतरीन नेतृत्व से न केवल स्वीकार किया, बल्कि बीजेपी को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाई। कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में भी बीजेपी की जीत ने राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा बटोरी।
औद्योगिक निवेश में नया कीर्तिमान

CM MOHAN: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश को प्राथमिकता दी। 6 क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों के माध्यम से करीब 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
उज्जैन: ₹1 लाख करोड़
जबलपुर: ₹13,000 करोड़
सागर: ₹23,000 करोड़
ग्वालियर: ₹8,000 करोड़
रीवा: ₹31,000 करोड़
नर्मदापुरम: ₹31,800 करोड़
स्वास्थ्य और पर्यावरण में सुधार

CM MOHAN: सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 30 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की शुरुआत की, जिसे जल्द ही 50 तक बढ़ाने का लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण के तहत तेज लाउडस्पीकर और खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही, बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को स्वीकृति दी।
CM MOHAN: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिविल सेवाओं में उनके लिए आरक्षण को 33% से बढ़ाकर 35% किया गया। महिला मतदाताओं के समर्थन को विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बीजेपी की सफलता का महत्वपूर्ण कारक माना गया।