शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निशान-ए-इंकलाब का उद्घाटन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। ‘निशान-ए-इंकलाब’ का उद्घाटन करने के बाद मान ने कहा कि यह युवाओं को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन और दर्शन को अमर बनाकर राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर में डॉ. विशाल भटनागर द्वारा 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई यह प्रतिमा युवाओं को महान शहीद के पदचिन्हों पर चलने तथा देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। पिछली किसी भी सरकार ने इस हवाई अड्डे का नाम महान शहीद के नाम पर रखने की जहमत नहीं उठाई। सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य से कोई भी व्यक्ति विदेश न जाए ताकि शहीद के सपने पूरे हों। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से युवाओं को लगभग 50,000 नौकरियां दी हैं।