CM Hemant Soren’s London visit: झारखंड सरकार और नवीन जिंदल ग्रुप के बीच सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा है. इसी कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन ने लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों के साथ स्टील, स्वच्छ ऊर्जा, कुशल प्रशिक्षण और सस्टेनेबिलिटी पर विस्तार से चर्चा की.

सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई
बता दें की सीएम हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने खास मुलाकात की.. यह मुलाकात रांची में दो जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से नवीन जिंदल से हुई बातचीत को आगे बढ़ाते हुए नवीन जिंदल समूह और झारखंड सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.
इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर रुचि
बैठक के दौरान .. इस्पात (स्टील), स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे कई विषयों पर विशेष रूप से बातचीत की गई.
दोनों पक्षों ने झारखंड में सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.
उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण को लेकर चर्चा
बैठक में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना की गई. और नवीन जिंदल समूह ने कौशल शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई.
इसके साथ ही झारखंड के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण की योजनाओं पर बात हुई.
इसके साथ ही युवाओं को कैसे बेहतर अवसर देना है, और रोजगार पर जोर दिया गया.
CM Hemant Soren’s London visit: यह सहयोग झारखंड में रोजगार के नए अवसर, हरित ऊर्जा, और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
