CM Hemant Soren gave indications: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि.. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) असम और बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार सकता है.वहां आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में झामुमो स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकता है.

बता दें की यह संकेत सीएम ने दुमका हवाईअड्डे से रांची उड़ान भरने के पहले मीडिया से बातचीत के दौरान दिया.
सीएम ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो का यह स्वतंत्र विचार है, इस विषय में पार्टी की जो राय होगी, उसके हिसाब से आगे बढ़ेंगे।
साथ ही कहा की असम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय हैं। वहां का चाय का व्यवसाय आदिवासियों के कंधे पर है। 100-150 वर्षों से अलग-अलग राज्यों में आदिवासियों को काम लेने के लिए बसा दिया गया, पर वे अपनी मान्यता के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
CM Hemant Soren gave indications: उसमें कोई हर्ज नहीं होना चाहिए.
उन्होंने कहा की अगर हमलोग उनकी आवाज बनने का कोई माध्यम बन सकते हैं तो उसमें कोई हर्ज नहीं होना चाहिए.
सीएम ने कहा कि परिणाम तो आने वाले समय में जरूर मिलेगा, लेकिन यह जरूर है कि दुनिया का बड़ा वैश्विक मंच जो था कहीं-न-कहीं अगर बहुत पहले से झाारखंड की बातें पहुंचायी गई होती तो आज परिदृश्य अलग होता.
दुमका में लोगों से मिलकर सीएम ने सुनीं समस्याएं
CM Hemant Soren gave indications: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो की ओर से आयोजित 47वें झारखंड दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
उनकी समस्याओं को जाना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया।
