CM DR MOHAN YADAV आज ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्रथम राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ₹87 करोड़ से अधिक लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया तथा प्रगतिशील किसानों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री जी ने उन्नत कृषि तकनीक पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर आधुनिक खेती के नवाचारों की सराहना भी की।
Also Read-कूनो में फिर गूंजी खुशखबरी, गामिनी ने दिए तीन शावक;CM डॉ मोहन ने जताई खुशी

इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में सर्वोच्च परामर्शदायी समिति की एक दिवसीय कार्यशाला “कर्मयोगी बनें” का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक है। ऐसी शिक्षा व्यवस्था, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाए, वही देश को समृद्ध और सशक्त बनाने का आधार बनती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में लागू “राष्ट्रीय शिक्षा नीति” इन्हीं उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में एक सार्थक पहल है।
