CM Dr Mohan Yadav: मध्यप्रदेश को कृषि विकास का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में डॉ. मोहन यादव सरकार तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में साल 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसके अंतर्गत कृषि संस्कृति और जीवन पद्धति को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

CM Dr Mohan Yadav: पूरे साल कृषि उत्सव आयोजित
मोहन सरकार का मानना है कि कृषि केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और जीवन पद्धति का मूल आधार है। इसी सोच के साथ कृषि, परंपरा और नवाचार का बेहतर तालमेल स्थापित किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव लगातार किसानों के कल्याण के लिए नई पहल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश की थीम पर पूरे साल कृषि उत्सव आयोजित किए जाएंगे।
बेहतर मार्केट लिकेंजेस से भी सशक्त बना रहे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि प्रदेश में हम किसानों को केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और बेहतर मार्केट लिकेंजेस से भी सशक्त बना रहे हैं।
1 बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि 1 बड़ी उपलब्धि यह है कि मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक प्राकृतिक खेती करने वाला राज्य बन गया है। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे किसानों की लागत कम हो रही है और मिट्टी की उर्वरता बढ़ रही है। डॉ. मोहन सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर है।
