CM Dr. Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू में विकास कार्यों का पिटारा खोलते हुए महू विधानसभा को करोड़ों रुपए की सौगात दी। सीएम ने सबसे पहले आजाद चंद्रशेखर सरोवर और नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सभा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने लाडली बहनों पर पुष्प वर्षा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू में विकास कार्यों का पिटारा खोलते हुए महू विधानसभा को करोड़ों रुपए की सौगात दी। सीएम ने सबसे पहले आजाद चंद्रशेखर सरोवर और नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सभा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने लाडली बहनों पर पुष्प वर्षा की।
विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया
CM Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की बहनों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की प्रदेश सरकार प्रगति की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। आज डॉ. अंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगातें मिली हैं… हमारी सरकार अब शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को दूध उपलब्ध कराने जा रही है ।
CM Dr. Mohan Yadav: पीथमपुर औद्योगिक संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में पीथमपुर औद्योगिक संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर क्षेत्र के विकास पर आधारित पुस्तक “पीथमपुर-सिफर से शिखर” का विमोचन किया। साथ ही उद्योगों के विस्तार एवं रोजगार सृजन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया।
