CM Dr. Mohan Yadav: भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्यशाला में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रमुख, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर पार्टी की रणनीति से अवगत कराया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रशिक्षण परंपरा की अपनी सफलता की कहानी रही है और यहां से प्रशिक्षित कई नेता प्रधानमंत्री स्तर तक पहुंचे हैं।वहीं सीएम ने कहा कि आगामी चुनाव और नवगठित जिला कार्यकारिणी को देखते हुए प्रशिक्षण आवश्यक है। भाजपा हमेशा चुनावी तैयारी में जुटी रहती है, जबकि कांग्रेस केवल चुनाव के समय सक्रिय होती है।
CM Dr. Mohan Yadav: ओबीसी आरक्षण के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान
ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर कांग्रेस पर साधा निशाना,सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी जनगणना का विरोध किया था और वह जनता को गुमराह करने का काम करती है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज में ऊंच-नीच के वर्गों को लड़ाने का प्रयास करती है।
गरीब किसान वर्ग के हित में लिया गया निर्णय
CM Dr. Mohan Yadav: किसानों के भू अधिकार पर मुख्यमंत्री ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भू-अधिकार पट्टे दिए गए हैं । लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की राशि से जुड़े इन पट्टों का पंजीयन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। रजिस्ट्री का खर्च सरकार वहन करेगी।उन्होंने कहा कि जैसे ही रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार होंगे, किसान उस जमीन पर ऋण लेने सहित अन्य कानूनी अधिकारों का उपयोग कर सकेंगे। इसे सरकार का बड़ा और गरीब किसान वर्ग के हित में लिया गया निर्णय बताया गया ।
