CM Dr. Mohan visited the patient home: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पहुंचे.. जहां उनके द्वारा संचालित सेवा कार्य और वैदिका फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी ली गई.इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना.


‘मरीज घर’ बना दिया
जानकारी के अनुसार.. पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने सरकारी बंगले को ‘मरीज घर’ बना दिया है.. जहा पूरे प्रदेश के मरीज आकर अपना इलाज करवाते है.बता दें की उनकी फाउंडेशन दूसरे जिलों से आने वाले मरीज और उनके परिजनों के रुकने की और इलाज की मदद की जाती है.
CM Dr. Mohan visited the patient home: सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहती
इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए.. एक प्ले गेम एरिया भी बनाया गया है. यही नहीं, सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहती हैं.
गोपाल जी की रसोई में क्या-क्या है?

बता दें की पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव मरीजों की सेहत का खूब ख्याल रखते हैं, और यहां पर चिंता की कोई बात नहीं हैं. क्योंकि यहां खाने के लिए मटर पनीर और कई स्वादिष्ट खाना मरीजों के लिए बनाया जाता है.
मलाई कोफ्ता जैसे स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं।
CM Dr. Mohan visited the patient home: यही वजह है कि इलाज लोगों और परिजनों को गोपाल जी की रसोई में मटर पनीर और मलाई कोफ्ता जैसे स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं।इतना ही नहीं, स्वास्थ्य को देखते हुए दलिया और खिचड़ी जैसे पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध करवाई जाती है.
30 हजार गरीब मरीज लाभ उठा चुके
यहां ठहरने से लेकर नाश्ता और दोनों समय का भोजन पूरी तरह फ्री होता है. उनका यह मिशन 2004 से लगातार जारी है, जिसका अब तक करीब 30 हजार गरीब मरीज लाभ उठा चुके हैं.
