CM Dr. Mohan Yadav: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड वॉर चल रही थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि- ‘अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) को 25% से घटाकर 18% कर दिया है।’ इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक्स पर ट्वीट कर आभार व्यक्त किया है।
CM Dr. Mohan Yadav: सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर जताया आभार
सीएम डॉ. मोहन ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- “भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील एक ऐतिहासिक कदम है। यह अभिनन्दनीय है।
यह भारत के मजबूत नेतृत्व और विकास में साझा विश्वास को दर्शाती है। निश्चित रूप से यह ट्रेड डील #MakeInIndia को नई गति देगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति लगातार मजबूत हुई है। इससे हमें और भी नए अवसर प्राप्त होंगे। राष्ट्रपति श्री @realDonaldTrump जी को भी हृदय से धन्यवाद। जिनके सकारात्मक प्रयासों से यह समझौता संभव हुआ।”

अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाया
भारत पर पहले 50% टैरिफ था, ट्रम्प ने अगस्त में रुस से तेल खरीदने की वजह से 25% पेनल्टी की घोषणा की था।
मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा। यानी अब भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18% हो गया है।’

