
2047 का सपना होगा साकार – CM
धामी ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि राज्य के भविष्य के लिए एक स्पष्ट, व्यावहारिक रोडमैप तैयार किया जा सके। CM ने कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी साकार हो सकता है जब देश का हर राज्य समान गति से विकास करे। इसके लिए प्रदेश को अपने संसाधनों, क्षमताओं और खूबियों के अनुरूप एक स्पष्ट और विकास पथ निर्धारित करना होगा। उन्होंने कहा कि PM का “विकसित भारत” का दृष्टिकोण किसी एक सरकार, एक कार्यकाल या एक योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, रणनीतिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का एक व्यापक राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत–2047 के विज़न को आत्मसात करते हुए आज देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रनिर्माण की इस महायात्रा में सक्रिय सहभागिता निभा रहा है। pic.twitter.com/JJTCT294Pp
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 23, 2026
CM Dhami Vision 2047: विकसित उत्तराखंड का रोडमैप
CM धामी ने कहा कि प्रशासन को न केवल गति और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए, बल्कि नीति, निर्णय और योजना को लक्ष्य-उन्मुख और जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ लागू करना चाहिए। धामी ने अधिकारियों से अपील की कि वे केवल आदेश जारी करने या बैठकें आयोजित करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने क्षेत्र में प्रत्येक जिम्मेदारी को नवाचार, पारदर्शिता, और परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ-साथ जवाबदेही के साथ पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज “विकसित उत्तराखंड के माध्यम से विकसित भारत” के सपने को साकार करने के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहा है।
