‘भारत विविधताओं का देश’
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। भाषाएं, परंपराएं, जीवनशैली और पूजा-पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवीय मूल्य एक ही हैं। उन्होंने कहा कि जो भारत को अपनी मातृभूमि मानता है और इसकी संस्कृति का सम्मान करता है, उसकी आत्मा हिंदू है। उनके मुताबिक, हिंदुत्व का व्यापक अर्थ समाज को जोड़ना और विविधताओं को शक्ति में बदलना है।
CM Dhami Virat Hindu Sammelan: स्वयंसेवकों का योगदान
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में इस तरह के विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने गर्व करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि बीते एक शताब्दी में RSS ने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा, कृषि, ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण, आदिवासी कल्याण, समाज सेवा से लेकर कला और विज्ञान तक हर क्षेत्र में स्वयंसेवकों का योगदान रहा है।
सनातन को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई
राज्य सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है। सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ जैसे अभियानों के जरीए सनातन परंपरा को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
