सीएम धामी छात्र ऐंजल: देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में उत्तराखंड सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐंजल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर घटना पर गहरा दुख जताया और न्याय का भरोसा दिलाया।
cm धामी ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सीएम धामी छात्र ऐंजल: घटना पूरे राज्य के लिए दुखद और चिंताजनक
cm धामी ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जानकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह घटना व्यक्तिगत रूप से उन्हें भी आहत करती है और वे पीड़ित परिवार के दर्द को समझते हैं।
Also Read-धामी सरकार का एंजेल चकमा हत्या मामले में सख्त रुख
सीएम धामी छात्र ऐंजल: क्या पूरा मामला है
सेलाकुई क्षेत्र में एंजेल चकमा और उसके भाई के साथ कुछ युवकों ने नशे की हालत में अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और कड़े से हमला कर दिया। हमले में एंजेल चकमा के पेट और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Also Read-‘पैली-पैली बार’ गीत का सीएम धामी ने किया विमोचन
सीएम धामी ने पुलिस को दिए निर्देश
cm धामी ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि फरार आरोपी बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सरकार से रहम की उम्मीद न रखें। ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक प्रकट किया है।
Also Read-Pashupatinath Mandir MP: मंदसौर में है एकमात्र अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर!
