मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और CM डॉ. मोहन यादव ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। दोनों मुख्यमंत्री और रामदेव बाबा से उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की ।


‘संत समाज को दिखाते है दिशा’
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – संत-महात्मा, धर्मगुरु और श्रद्धालुजन सनातन चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म, सेवा, त्याग के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष केवल संन्यासी नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना के दिव्य संत हैं, जो समाज को दिशा देते हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व में आज सनातन संस्कृति का जयघोष संपूर्ण विश्व में गुंजायमान है। pic.twitter.com/0gWH6Vbqfx
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 5, 2026
लैंड जिहाद, लव जिहाद पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून, सख्त दंगारोधी कानून और लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी मानसिकताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित किया गया, वहीं सख्त नकल विरोधी कानून से 28000 से ज्यादा युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी मिली है।
CM Dhami Haridwar Murti Sthapana: रक्षा मंत्री, योगी होंगे शामिल
बता दे कि, शुक्रवार को मूर्ति स्थापना समारोह का समापन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM बृजेश पाठक समेत कई अन्य नेता शामिल हो रहे हैं ।
