CM Dhami Sawan Somwar: श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई को हुई थी, सावन का महीना हर साल भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ये महीना भक्ति, तप, व्रत और पूजा का प्रतीक होता है। सावन का पहला सोमवार आज है, और लोग इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन्हें पंचामृत से अभिषेक कराते है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। इसी के साथ सीएम धामी ने भी भगवान शिव की पूजा की साथ ही प्रदेश की उन्नति की प्रर्थना भी की।

Read More: Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व…
सीएम धामी ने दी पहले सावन सोमावार की बधाई..
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को अपने एक्स अकाउंट में भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर समस्त प्रदेशवासियो को पहले श्रावण सोमवार की बधाई दी और लिखा कि-
‘नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै न काराय नमः शिवाय॥
समस्त शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै न काराय नमः शिवाय॥समस्त शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना… pic.twitter.com/B0N1OYXjzq
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 14, 2025
सीएम धामी ने की भगवान शिव की पूजा…
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में तस्वीरे शेयर की और लिखा कि- “इस शुभ अवसर पर भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।”
इस शुभ अवसर पर भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।#सावन_सोमवार pic.twitter.com/q44KIskYll
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 14, 2025
आगे लिखा कि-
‘आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा !
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा !!
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर देवाधिदेव महादेव का सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’

सावन की शुरुआत पर पूरे प्रदेश में भक्ति का माहौल…
पहला सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष होता है। मंदिरों में जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठानों के साथ पूरे प्रदेश में श्रद्धा की लहर दौड़ पड़ी है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की कतारें देखी गईं। प्रशासन ने भी भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
सावन के पहले सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और बैजनाथ जैसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कहीं जलाभिषेक हो रहा था, तो कहीं रुद्राष्टाध्यायी का पाठ। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Cm धामी ने दिया आस्था और सेवा का संदेश..
सीएम धामी का यह धार्मिक कार्यक्रम न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत आस्था को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि वे प्रदेश की संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को गहराई से समझते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को सावन मास में धार्मिकता, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
