CM dhami released book : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास (political history of uttarakhand state)” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने राज्य के गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को प्रामाणिकता के साथ संकलित किया है वह अत्यंत सराहनीय है।
CM Dhami बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चाहे आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए वह ज्ञान, विचार और समझ की गहराई के लिए पुस्तकों का कोई विकल्प नहीं है.
read more : देहरादून में कांग्रेस ने वन विभाग मुख्यालय को घेरा
CM dhami released book : स्थानीय भाषाओं का संरक्षण
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखंड की सभी क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया. वही उन्होंने कहा कि तकनीक के इस बदलते दौर में डिजिटल माध्यमों के जरिए मातृभाषाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है. ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय बोली का उपयोग करे जिससे आने वाली पीढ़ी भाषा की जड़ो से जुड़ सके
पुस्तकों को बढ़ावा देने की अपील की
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कार्यक्रमों में बुके नहीं, बुक दीजिए इससे न केवल पढ़ने की संस्कृति बढ़ेगी बल्कि लेखकों को भी प्रेरणा मिलेगी.
