Raipur Vidhansabha Sammelan: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे होने पर आगामी चुनावी और विकासपरक रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। देहरादून में आयोजित रायपुर विधानसभा सम्मेलन-2026 में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को CM ने संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘डबल इंजन’ की सरकार ने प्रदेश में विकास की जो गति पकड़ी है, उसे अब प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

जन-जन की सरकार
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में पिछले 2 महीनों से “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम जारी है। इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो भौगोलिक विषमताओं के कारण जिला मुख्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। सरकार खुद दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है।
आंकड़े बता रहे हैं उत्तराखंड विकास पथ पर तेजी से अग्रसर… pic.twitter.com/4QQ1lgd6IA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 30, 2026
Raipur Vidhansabha Sammelan: कार्यकर्ताओं से संवाद
संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पन्ना प्रमुखों के माध्यम से धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने रायपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और बताया कि कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। पन्ना प्रमुख अब घर-घर जाकर लाभार्थी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे, ताकि पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज कई क्षेत्रों में देश में पहले स्थान पर है और राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।
