
जन-जन की सरकार योजना
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को राहत मिली, और प्रशासनिक व्यवस्था और ज्यादा सुगम और पारदर्शी हो गई है। इस अभियान के तहत अब तक 600 से ज्यादा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया है।
गांवों में लगाए जा रहे शिविर
CM धामी कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में जाकर शिविर लगाए जा रहे हैं, और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पहल से आमजन को राहत मिली और प्रशासनिक व्यवस्था ज्यादा सुलभ और पारदर्शी बनी है।
CM Dhami Chinyalisaur: हैली सेवा शुरू
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में हैली सेवा के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने अहम निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू होगी। दोनों हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित की जाएगी। साथ हीअप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
