कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने दिए सुझाव
मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार का उद्देश्य जनहितकारी बजट तैयार करना है। राज्य की जमीनी आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप बजट तैयार किया जाएगा। उन्होंने संवाद में शामिल होकर सुझाव देने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
‘उद्योग, पर्यटन, कृषि में हुई प्रगति’
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और व्यापार, उद्योग, पर्यटन, कृषि और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राज्य में होमस्टे, स्वरोजगार और निवेश के नए अवसर बने हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिला। राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को उद्यमी के रूप में विकसित करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

cm dhami pre budget pauri: सुरक्षा के इंतजाम
CM धामी के दौरे के देखते हुए रांसी मैदान में लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मंच व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग सहित सभी आवश्यक इंतजाम किये गये थे। वहीं, अगर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। CM धामी के पहुंचने से पहले चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती के गुप्तकाशी स्थित आवास पर पंहुचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।
