
महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ
CM धामी रविवार को अपने नगरा तराई स्थित आवास से चकरपुर के बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 12 दिनों तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
‘मेल लोगों को जोड़ते है’
CM धामी ने कहा चकरपुर शिवरात्रि का मेला सालों पुराना है। इस मेले से पुरानी यादें ताजा हो रही है। CM ने कहा मेल लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हमें अपनी संस्कृति को संजो कर रखने की आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा भगवान भोले की कृपा सभी पर बनी रहे।
CM Dhami Maha Shivratri Fair: मंदिर का विकास
इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट और अन्य सदस्यों ने CM को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि कि वनखंडी महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इस कारण कार्ययोजना बनाकर मंदिर को विकसित किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, हिमांशु बिष्ट, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडेय, दीपा बिष्ट, गणेश जोशी, ईश्वर चंद्र बंसल, रमेश धींगड़ा, सुधीर वर्मा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अधिवक्ता चैंबर का लोकार्पण
खटीमा में CM धामी ने 15 अधिवक्ता चैंबर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बने 15 चैंबर का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा की मांग पर 20 एक्स्ट्रा चैंबर निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
