
श्री पूर्णागिरि मेला
मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह मेला धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की समृद्ध और संस्कृति को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। जब भी मैं मां की इस पावन भूमि पर आता हूं, तो मुझे अद्भुत शांति का एहसास होता है। CM धामी ने कहा इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री लगातार विकास की धारा राज्य में बह रही है। उत्तराखंड धार्मिक आस्था और पर्यटन का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री धामी इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं।
महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण
मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। CM ने महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां का भ्रमण किया और निर्माणाधीन कॉलेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान एक छोटी बच्ची से भेंट की।
लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान एक छोटी बच्ची से आत्मीय भेंट हुई। उसकी मुस्कान और उत्साह ने मन को भावविभोर कर दिया।
प्रदेश की बेटियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। pic.twitter.com/kEyI1THPLZ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 27, 2026
CM Dhami Champawat: काली कुमाऊं होली
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामलीला मैदान लोहाघाट में आयोजित भव्य काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा ये त्योहार खुशियां बांटने का त्योहार है। CM ने कहा मुझे बचपन से ही होली खेलने का बहुत शौक रहा है।हमारी सरकार उत्तराखंड की परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए लगातार काम कर रही है।
