Dhami Cleanliness Drive: देहरादून के बल्लूपुर चौक का सुबह नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। जहां आमतौर पर भागदौड़ और शोर-शराबा होता है, वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे।

‘स्वेच्छा से स्वच्छता’
नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वेच्छा से स्वच्छता’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी की यह सहभागिता महज एक औपचारिकता नहीं थी। उन्होंने खुद सफाई अभियान में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि जब प्रदेश का मुखिया सड़क पर उतर सकता है, तो हर नागरिक को भी अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
Dhami Cleanliness Drive: जनजागरूकता कार्यक्रम
देहरादून नगर निगम ने 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक यह विशेष सफाई अभियान चलाया। पूरे 1 हफ्ते तक शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। अभियान का समापन 13 अप्रैल को बल्लूपुर चौक पर हुआ, जहां मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को एक अलग वजन दे दिया।
‘स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा’
मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान समझना भूल है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। जब तक हर नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।
अधिकारियों को दिए आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम की इस पहल की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक बार करके बंद नहीं होने चाहिए। स्वच्छता के प्रति जागरूकता तभी टिकेगी जब इस तरह के अभियान लगातार चलते रहें। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने के आदेश दिए।
