CM Dhami Agniveer Dialogue: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स से संवाद किया। संवाद के दौरान कैडेट्स ने मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्दीधारी पदों पर अग्निवीरों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि हर अग्निवीर के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

अग्निवीरों से संवाद
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे सैनिक सीमांत और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कठिन हालत में देश की सेवा करते हैं। उत्तराखण्ड में लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना या अर्द्धसैन्य बलों में सेवाएं दे रहा है। संवाद के दौरान शंकर सिंह राणा ने CM से पूछा कि सैनिक पुत्र होने के कारण क्या उनका मन कभी सेना में जाने का नहीं हुआ। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सेना में जाना अन्य सेवाओं की तुलना में अत्यंत सम्माननीय माना जाता है। अपने पिता के साथ रहते हुए उन्होंने सेना के अनुशासन को करीब से देखा है। CM ने कहा जिस समर्पण के साथ सैनिक देश की सेवा करते हैं, उसी भावना से वे भी राज्य के मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं।

CM Dhami Agniveer Dialogue: 10% क्षैतिज आरक्षण
सेवा पूरी करने के बाद रोजगार के अवसरों को लेकर सवाल पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वर्दीधारी पदों पर अग्निवीरों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है। इसके अलावा केंद्र सरकार भी विभिन्न क्षेत्रों में अग्निवीरों को मौका दे रही है। अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
