Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • CM Dhami Wildlife Attack Action: सीएम धामी ने बढ़ते वन्यजीवों हमलों पर लिया एक्शन
  • उत्तराखंड

CM Dhami Wildlife Attack Action: सीएम धामी ने बढ़ते वन्यजीवों हमलों पर लिया एक्शन

Taruna Samariya December 11, 2025

CM Dhami Wildlife Attack Action: उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही 30 मिनट के भीतर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचनी चाहिए। इसके लिए संबंधित DFO और रेंजर की जिम्मेदारी तय होगी।

CM Dhami Wildlife Attack Action: वन विभाग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद तत्काल उपलब्ध हो और कमाने वाले सदस्य की मौत की स्थिति में परिवार आजीविका संकट में न पड़े- इसके लिए वन विभाग को दो सप्ताह में नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए।

CM Dhami Wildlife Attack Action: 30 मिनट में टीम को मौके पर पहुंचना होगा

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की किसी भी घटना की सूचना मिलते ही अधिकतम 30 मिनट में वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद होनी चाहिए। देरी मिलने पर संबंधित DFO और रेंजर जिम्मेदार माने जाएंगे। साथ ही ग्रामीणों से संवाद बढ़ाने, लगातार निगरानी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरा मॉनिटरिंग को अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

READ MORE :Haldwani Digital Arrest Fraud: हल्द्वानी में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगे

बस्तियों के पास झाड़ियां साफ होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी के आसपास मौजूद घनी झाड़ियों को अभियान चलाकर साफ किया जाए ताकि जंगली जानवर गांव की ओर न आएं। उन्होंने नई तकनीक अपनाने, लगातार पेट्रोलिंग करने, उपकरण तुरंत उपलब्ध कराने और वन्यजीवों की मूवमेंट पर रियल-टाइम निगरानी बढ़ाने को कहा। ग्रामीणों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

लापरवाही की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी-वन मंत्री

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा- पिछले कुछ समय में वन्यजीव मानव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं, इसी को लेकर समीक्षा बैठक थी। इसमें चर्चा हुई की कैसे इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। हमारा कुल प्रयास यही है कि जल्द से जल्द सोलर लाइट और अन्य उपकरण गांवों को उपलब्ध हों, सामान्यतः ये घटनाएं या तो सुबह हो रही हैं या फिर शाम के वक्त हो रही हैं।

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा, जानें कौन-कौनसे राज्य शामिल?
Next: CM made serious allegations against Congress: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लगाया कांग्रेस पर गंभीर आरोप

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.