Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • CM Dhami: थराली में शौर्य महोत्सव की भव्य शुरुआत, सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन
  • उत्तराखंड

CM Dhami: थराली में शौर्य महोत्सव की भव्य शुरुआत, सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन

divya mistry June 6, 2025

CM Dhami: उत्तराखंड के थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। सेना के जवानों द्वारा बजाई गई बैंड धुन ने समारोह को भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना दिया।

CM Dhami
CM Dhami

अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा

मुख्यमंत्री धामी के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी इस महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज का भारत पहले से कहीं अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने बताया कि पहले जहां सेना को जरूरी उपकरण तक नहीं मिलते थे, वहीं आज उन्हें अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है।

CM Dhami: दौड़ लगाकर वीर सैनिकों को नमन किया

शौर्य महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें स्थानीय युवाओं और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर की दौड़ लगाकर वीर सैनिकों को नमन किया।

CM Dhami: माहौल अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण हो गया

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में बने स्थल पर पुष्प अर्पित किए और तिरंगा यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। समारोह के दौरान शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया, जिससे माहौल अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण हो गया।

CM Dhami: परिजनों को हमेशा सम्मान दिया जाएगा

शौर्य महोत्सव न केवल शहीदों की वीरगाथा को याद करने का अवसर बना, बल्कि यह आयोजन युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करने वाला भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने यह संदेश दिया कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनके परिजनों को हमेशा सम्मान दिया जाएगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मद्रास HC का ऐतिहासिक फैसला : समलैंगिक जोड़े भी फैमिली बना सकते हैं, शादी जरूरी नहीं 
Next: ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी : खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.