
CM ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री शर्मा ने आयोजन स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुचारु रहे और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। CM ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें।
CM Bhajanlal PM Ajmer visit: PM देंगे सैगात
28 फरवरी को अजमेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई सागातों देंगे। PM अजमेर की धरती से 23 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। वह रोजगार उत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे। यहां वह राजस्थान के 21 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर प्रदान करेंगे। साथ ही HPV वैक्सीन की लॉन्चिंग की जाएगी
‘वक्त पर हो तैयारियां’
सीएम ने अजमेर में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर आज कायड़ विश्राम स्थली पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और आयोजन को सफल बनाया जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर में ‘नया मेला मैदान’ में आयोजित हनुमंत कथा में सम्मिलित हुए। और यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की.
आज तीर्थराज पुष्कर में ‘नया मेला मैदान’ में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) से भेंट कर उनका आशीर्वाद व आत्मीय सानिध्य प्राप्त किया।
पुष्कर में उमड़ा यह जन-सैलाब हमारी… pic.twitter.com/u9ldEa6dcK
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 24, 2026
