CM Bhajanlal Youth: जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है और उनकी ऊर्जा से देश को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

विकास कार्यों का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और खेल से जुड़े 485 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 9,432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र बांटे। इसके अलावा 403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप फंड के तहत 11.45 करोड़ रुपये के चेक सौंपे गए।

ICT लैब होगी स्थापित
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। CM ने बताया कि बजट 2026-27 में युवाओं के सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। मुख्यमंत्री शर्मा युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है, वहीं जयपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग की स्थापना और 50 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ICT लैब स्थापित की जाएंगी।
CM Bhajanlal Youth: सरकार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है। सरकार 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी नौकरियों के लक्ष्य पर काम कर रही है, जिसमें अब तक 1.25 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं।
प्रदेश के किसानों और उद्योगों की समृद्धि हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। वर्ष 2027 तक हर अन्नदाता को दिन में निर्बाध बिजली देने के संकल्प के साथ राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। अब हमारा किसान ‘अन्नदाता’ के साथ ‘ऊर्जादाता’ बनकर विकास को नई रोशनी दे रहा है।… pic.twitter.com/Wz8AmGCL8X
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 17, 2026
कांग्रेस पर हमला
इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के वक्त पेपरलीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ, जबकि BJP सरकार में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पेपरलीक मामलों में सख्ती बरतते हुए अब तक 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
