CM Bhajanlal 10 Call Formula: राजस्थान में जनसुनवाई के तरीके को पूरी तरह बदलते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के 35 सीनियर IAS अधिकारियों को मैदान में उतारा। अब Secretary से लेकर Additional Chief Secretary रैंक के अधिकारी सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क कॉल सेंटर 181 पर तैनात रहेंगे। ये अधिकारी न केवल कॉल रिसीव करेंगे, बल्कि सीधे जनता की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश देंगे।
10 कॉल फॉर्मूला
मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देशानुसार, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
- ड्यूटी रोस्टर: 35 वरिष्ठ अधिकारियों की अलग-अलग दिन ड्यूटी लगाई गई।
- अनिवार्यता: हर अधिकारी को अपनी शिफ्ट के दौरान कम से कम 10 कॉल रिसीव करने है।
- फीडबैक: अधिकारी न केवल शिकायतें सुनेंगे, बल्कि पोर्टल पर लंबित पुरानी शिकायतों के समाधान की भी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करेंगे।
4 मार्च से शुरू होगी
यह पहल 4 मार्च 2026 से शुरू होकर 28 मई 2026 तक एक अभियान के रूप में चलेगी। इस दौरान अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि संपर्क पोर्टल पर जो शिकायतें अटकी हुई हैं, उनका निपटारा तुरंत हो। ACS कुलदीप रांका, संदीप वर्मा, अभय कुमार, शिखर अग्रवाल और अपर्णा अरोड़ा जैसे नाम इस ड्यूटी रोस्टर में शामिल हैं।
CM Bhajanlal 10 Call Formula: CM का निरीक्षण
पिछले कुछ हफ्तों में मुख्यमंत्री भजनलाल ने खुद सचिवालय स्थित 181 कॉल सेंटर के कई औचक निरीक्षण किए थे। एक बार तो उन्होंने खुद हेडफोन लगाकर शिकायतकर्ता से बात की और उसे समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री शर्मा का मानना है कि जब बड़े अधिकारी सीधे जनता से बात करेंगे, तो निचले स्तर का प्रशासन ज्यादा मुस्तैदी से काम करेगा।
