RAJ-UNNATI meeting: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीएम ऑफिस में RAJ-UNNATI की वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में प्रदेशभर में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और चयनित परिवेदनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।

RAJ-UNNATI की बैठक
इस बात की जानकारी CM भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में X के माध्यम से कहा कि आज मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित RAJ-UNNATI की वर्चुअल बैठक के दौरान प्रदेशभर में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और चयनित परिवेदनाओं की व्यापक समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में, परिणाम-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ और पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखे। साथ ही, योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए और शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए।

RAJ-UNNATI meeting: क्या है RAJ-UNNATI?
CM भजनलाल शर्मा की RAJ-UNNATI की ये तीसरी बैठक थी। केंद्र सरकार के PRAGATI मॉडल की तर्ज पर राजस्थान ने ‘राज-उन्नति’ (Raj-UNNATI) नाम से एक नया प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया है। इस पहल की केंद्र सरकार ने सराहना की है। अक्सर देखा जाता है कि बजट और मंजूरी होने के बावजूद सरकारी प्रोजेक्ट्स फाइलों में अटके रहते हैं या देरी होती है। ‘राज-उन्नति’ एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए CM खुद सीधे प्रोजेक्ट्स की निगरानी करते है।
