CM Bhagwant Mann pc: आम आदमी पार्टी ने भाजपा की गुजरात सरकार के बजट में आम जनता की अनदेखी करने पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के साथ धोखा है। बजट में स्कूल, अस्पताल, सड़कों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं समेत किसी तबके के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो भाजपा की जेब में है। जनता कांग्रेस को वोट नहीं देगी।

लोगों को बजट से बहुत उम्मीदें होती हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो-तीन दिन पहले गुजरात का बजट आया है। लोगों को बजट से बहुत उम्मीदें होती हैं। आम आदमी के घर का बजट काफी हद तक सरकारी बजट पर निर्भर करता है। क्या सस्ता और क्या महंगा होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य का क्या होगा, यह सब बजट तय करता है। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि गुजरात भाजपा सरकार के इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।
10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पौने दो साल बाद गुजरात विधानसभा का चुनाव होगा। अक्सर देखा गया है कि चुनाव करीब आने पर सत्ता में बैठी पार्टियां जनता से डरती हैं और कुछ सहूलियतें देती हैं ताकि जनता का वोट मिल जाए। गुजरात सरकार को जनता के वोट की परवाह ही नहीं है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया है।
10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा बहुत कम लोग कराते हैं। 10 लाख रुपए में गरीब आदमी भी फोर्टिस, मैक्स जैसे सबसे अच्छे अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा सकेगा। आजाद भारत के 75 साल के इतिहास में पहले कभी किसी सरकार ने आम लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा नहीं दिया है। लेकिन ‘‘आप’’ सरकार मात्र 4 साल की सरकार में करके दिखा दिया। पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है, लेकिन ऐसी सुविधा नहीं दे सकी।
CM Bhagwant Mann pc: किसानों को दिन में 8 घंटे बिजली मिलती
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक भाजपा नेता ने बताया कि हमें गुजरात में लोगों को कोई स्वास्थ्य बीमा देने की जरूरत ही नहीं है। उसका कहना है कि गुजरात की जनता भाजपा को छोड़कर कहां जाएगी? भाजपा को इतना घमंड हो गया है। भाजपा को अहंकार हो गया है कि उसे कुछ करने की जरूरत ही नहीं है। इसलिए पूरा बजट सिर्फ लूटने के लिए रखा जाता है। अगर पंजाब में ‘‘आप’’ सरकार ने इतने सारे काम कर दिए, 24 घंटे बिजली आने लगी, सड़कें अच्छी हो गईं, अब किसानों को दिन में 8 घंटे बिजली मिलती है।
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बजट लाखों-करोड़ों रुपए का होता है, लेकिन आम लोगों के लिए उसका सदुपयोग नहीं हो पाता है और यह बहुत लंबे समय से देखा जा रहा है। इस बार देश और गुजरात का बजट लगभग एक जैसा ही है, क्योंकि इसमें आम लोगों, किसानों, महिलाओं, गरीब तबके, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है। केंद्रीय बजट बड़े व्यापारियों के लिए बनाया जाता है, तो गुजरात का बजट भी बड़े व्यापारियों के लिए ही बनाया गया है। जब विपक्ष न हो या सरकार को विपक्ष की परवाह न हो, तब ऐसे बजट आते हैं। गुजरात में भाजपा 30 साल से राज कर रही है और उन्हें पता है कि विपक्ष है ही नहीं। कांग्रेस उनके साथ ही है, कांग्रेस के उनके साथ साझे व्यापार हैं और आपस में साझेदारी है, तो फिर विरोध कोई नहीं करेगा।
CM Bhagwant Mann pc: आम लोगों को तो यह पैसा कभी वापस नहीं मिला
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर व्यक्ति टैक्स देता है। सुबह उठकर चाय बनानी हो, लाइटर की गैस हो, माचिस की तीली हो, चायपत्ती, चीनी या दूध हो, सब पर टैक्स लगता है। हर समान पर टैक्स है। फोन करने, मोटरसाइकिल चलाने और सब्जी खरीदने पर भी टैक्स लगता है। रात को सोने के समय चलने वाले पंखे की बिजली पर भी टैक्स लगता है। जब लोग सोते हुए भी टैक्स दे रहे हैं, तो वह पैसा कहां जाता है? क्योंकि आम लोगों को तो यह पैसा कभी वापस नहीं मिला।
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सरकार संभाली थी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सरकार संभाली थी, तो 30,000 करोड़ रुपए का बजट था और सरकार छोड़ने के समय यह 66,000 करोड़ रुपए हो गया था। दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिल रही थी, स्कूल अच्छे हो गए थे, निजी स्कूलों की फीस बढ़ने पर रोक लगी और स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर पैसा खर्च हुआ। सरकारी स्कूलों में स्विमिंग पूल और लिफ्ट लग गईं और वे कमाल के बन गए।
