CM Bhagwant Mann NEWS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देते हुए कहा कि.. साल 2020-21 की तुलना में अब बच्चों को ज्यादा छात्रवृत्ति दी जा रही है. बता दें की साल 2024-25 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की.
जहां राज्य के ढाई लाख से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की शुरुआत हुई.
इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने वादा किया है कि.. हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना है.
CM Bhagwant Mann NEWS: बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम
साथ ही कहा की साल 2020-21 की तुलना में अब 2024-25 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पैसों की कमी के कारण कोई भी बच्चा ना तो शिक्षा से वंचित रहे और ना ही अपने सपनों से वंचित रहे’
अब आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से नहीं होना पड़ेगा वंचित
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
सीधे विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर हो रही ये राशि
CM Bhagwant Mann NEWS: इस योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। राज्य सरकार ने एससी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय वृद्धि की है.
बता दें की कार्यक्रम में वित्त मंत्री हरपाल चीमा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर भी मौजूद रहीं।
