CM Appeal CG Panchayat Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी फेज के लिए वोटिंग जारी है। प्रदेश के 50 ब्लॉक में 53 लाख से ज्यादा मतदाता 11,430 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी।
वहीं बस्तर में सुरक्षा के चलते वोटिंग सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक होगी। आपको बता दें कि, आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच,1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतदान हो किए जाएगा।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 19 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

CM Appeal CG Panchayat Chunav 2025: सीएम साय ने की वोट की अपील..
सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैडल एक्स पर ट्वीट करते हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के अंतर्गत तीसरे चरण के हो रहे मतदान को लेकर सभी से वोट की अपील करते हुए भाजपा को विजयी बनाने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि-
सभी मतदाता भाइयों-बहनों को जय जोहार/नमस्कार,
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के अंतर्गत तृतीय व अंतिम चरण में आज प्रदेश के 50 विकासखंडों में..
पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वोट डाले जाएंगे।
मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए..
मोदी जी की गारंटी के सभी वादों के समुचित लाभ हेतु अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं…
जय छत्तीसगढ़!
सभी मतदाता भाइयों-बहनों को जय जोहार/नमस्कार,
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के अंतर्गत तृतीय व अंतिम चरण में आज प्रदेश के 50 विकासखंडों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वोट डाले जाएंगे। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के… pic.twitter.com/gpFIHnBdVn
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 23, 2025
दो दिन बाद आएंगे नतीजे…
पहले चरण के लिए 19 फरवरी को और दूसरे चरण के लिए शनिवार को पंच,
सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
कितने चुने जाएंगे जनप्रतिनिधि..
निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि
इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य 433,
जनपद पंचायत सदस्य 2973 , ग्राम पंचायतों के सरपंच 11,671
और पंच के पदों के लिए 1,60,161 चुनाव हो रहे हैं।
सब कुल मिलाकर 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए मतदान किया गया है।
तीनों चरणों में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष मतदाता,
79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता,
और 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता हैं।
