Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • देहरादून में क़हर बनकर टूटा पानीः टपकेश्वर मंदिर डूबा, सहस्त्रधारा में तबाही
  • Top Story
  • देश-विदेश

देहरादून में क़हर बनकर टूटा पानीः टपकेश्वर मंदिर डूबा, सहस्त्रधारा में तबाही

Shital Sharma September 16, 2025

देहरादून और हिमाचल में मौत की बारिश

cloudburst dehradun: 16 सितंबर की सुबह उत्तराखंड के देहरादून में जब लोग नींद से उठे, तब तक ज़िन्दगी का बहुत कुछ बदल चुका था। सहस्त्रधारा के पास आसमान फटा… और जमीन कांप उठी। चारों तरफ़ पानी, मलबा, टूटी सड़कें, बहती दुकानें और डरे-सहमे चेहरे। सबसे ज़्यादा दिल दहला देने वाला दृश्य था टपकेश्वर महादेव मंदिर का गर्भगृह कीचड़ में डूबा होना।

cloudburst-dehradun tapkeshwar-temple-flood uttarakhand-disaster

यह कोई फिल्म नहीं थी, न ही टीवी पर आने वाला कोई डॉक्यूमेंट्री। यह हकीकत थी जीती-जागती, तबाही की तस्वीर।

सुबह 5 बजे: जब भगवान का घर भी न बच सका

देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में सुबह 5 बजे बादल फटा। एक पल में सब कुछ बदल गया। कारलीगाड़, तमसा और सहस्त्रधारा नदियाँ रौद्र रूप में आ गईं। टपकेश्वर महादेव मंदिर, जो हर रोज़ श्रद्धालुओं से भरा रहता है, आज मलबे और पानी से लबालब था।

मंदिर के पुजारी की आंखों में आंसू थे, उन्होंने बताया
सुबह 5 बजे जब बाढ़ आई, मैं मंदिर में ही था। मूर्तियाँ बह गईं, दुकानें उजड़ गईं। बस गर्भगृह किसी चमत्कार से बच गया। पानी उतरने के बाद 2 फीट मलबा मंदिर में भरा मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन: बहते वक्त में उम्मीद की डोर

सहस्त्रधारा में 5 लोग एक पेड़ पर चढ़कर जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। SDRF की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें रेस्क्यू किया। देवभूमि इंस्टीट्यूट के छात्रों को भी सुरक्षित निकाला गया। हर तरफ रेस्क्यू गाड़ियों की आवाज़ें, हेलमेट पहने जवान, और बेसुध लोगों की भीड़ ये मंजर आंखें नम कर देने वाला था।

हरिद्वार हाईवे पर बना फनवैली पुल भी बह गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। कई जगहों पर परिवारों को अपने ही घरों से पलायन करना पड़ा।

एक स्थानीय निवासी ने कांपती आवाज़ में कहा:
रात को ऐसा लगा जैसे कोई पहाड़ टूटकर गिर गया हो… सुबह देखा तो हमारा घर बह चुका था। बच्चों को लेकर जैसे-तैसे भागे। अब सुरक्षित ठिकाने की तलाश है।

हिमाचल में लैंडस्लाइड: मंडी में 3 की मौत, धर्मपुर में तबाही

हिमाचल प्रदेश की मंडी ज़िला भी कुदरत के इस कहर से नहीं बच सका। धर्मपुर बस स्टैंड में 10 फीट तक पानी भर गया। 20 से ज़्यादा बसें बह गईं। बस स्टैंड अब कीचड़ और मलबे का पहाड़ बन चुका है। निहरी गांव में लैंडस्लाइड ने एक परिवार को उजाड़ दिया 5 लोग मलबे में दबे, 3 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

मंडी में आवाजाही लगभग बंद हो चुकी है 493 सड़कें बंद, 3 नेशनल हाइवे कटे हुए हैं। लोग घरों में कैद हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मदद कब पहुंचेगी।

सरकार की प्रतिक्रिया और राहत कार्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर स्थिति की जानकारी ली है। SDRF, NDRF और लोकल प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं।

cloudburst-dehradun tapkeshwar-temple-flood uttarakhand-disaster

हमारा लक्ष्य है कि हर प्रभावित तक तुरंत राहत पहुंचाई जाए, मुख्यमंत्री ने कहा।

Read More:- हिमाचल प्रदेशः बिलासपुर में फटा बादल, मंडी में जमीन खिसकी

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता शावक की मौत, शव पर मिले चोट के निशान
Next: आज आखिरी मौकाः ITR की डेडलाइन सिर्फ एक दिन बढ़ी 

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.