गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी किए निर्देश
Civil Defence Mock Drill India 2025: खबर दिल्ली से है जहां केंद्र सरकार ने देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने 7 मई को देश के सभी हिस्सों में सिविल डिफेंस से जुड़ी मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस ड्रिल के जरिए आम नागरिकों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को संभावित आतंकी हमलों या युद्ध जैसे हालात में सही प्रतिक्रिया देना सिखाना है।
read more: तिरुपति यात्रा होगी आसान : पैदल यात्रियों को जल्द मिलेगी मुफ्त इलेक्ट्रिक बस सेवा
ड्रिल में सायरन, ब्लैकआउट और सुरक्षा प्रशिक्षण शामिल
सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले के अलर्ट के दौरान सायरन बजाया जाएगा। नागरिकों को ब्लैकआउट के दौरान कैसे व्यवहार करना है, इस पर भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। अहम प्रतिष्ठानों को छिपाने और सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की भी योजना है।
पहल की पृष्ठभूमि- पहलगाम आतंकी हमला
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। उसी के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। हमले के बाद से ही खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं और बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पीएम मोदी ने रक्षा अधिकारियों से की बैठकें
मॉक ड्रिल से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से अहम बैठक की थी। इससे पहले भी वे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी से मिल चुके हैं। इन बैठकों में देश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई।
वायुसेना प्रमुख ने दी युद्ध तैयारी की जानकारी
Civil Defence Mock Drill India 2025: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को वायुसेना प्रमुख ने भारत की युद्ध तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी थी। एयरफोर्स की तरफ से बताया गया कि पश्चिमी सीमा पर डिफेंस नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर राफेल विमान भी तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार हैं। सरकार की यह पहल राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
read more: MP Board Result 2025: कल आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक
