Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits Of Cinnamon: ब्लड शुगर से वजन घटाने तक सब में फायदेमंद, जानिए दालचीनी के फायदे…
  • Lifestyle

Benefits Of Cinnamon: ब्लड शुगर से वजन घटाने तक सब में फायदेमंद, जानिए दालचीनी के फायदे…

Hema Gupta July 13, 2025

Benefits Of Cinnamon: दालचीनी (Cinnamon) एक भारतीय रसोई का खूशबूदार मसाला है, जिसे लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद के साथ-साथ यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। दालचीनी की छाल को सुखाकर इसे पाउडर या स्टिक के रूप में उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में दालचीनी को त्वचा विकार, सर्दी-खांसी, मधुमेह और पाचन जैसी कई समस्याओं के इलाज में उपयोगी माना गया है।

Read More: Side Effects of Excessive Makeup: अधिक मेकअप से स्किन को हो सकता है नुकसान, जानिए एक्सपर्ट्स की राय…

दालचीनी के पोषक तत्व…

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन-सी और बी6 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें सिनामाल्डिहाइड नामक यौगिक होता है, जो इसके अधिकतर औषधीय गुणों के लिए जिम्मेदार होता है।

प्रमुख स्वास्थ्य लाभ…

ब्लड शुगर को कंट्रोल करें…

दालचीनी का सबसे बड़ा लाभ मधुमेह रोगियों के लिए है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है और इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है।

दिल को रखे स्वस्थ….

दालचीनी शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में सहायक होती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाकर हृदय को सुरक्षित रखने में मदद करती है।

सूजन और संक्रमण से राहत…

दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और बैक्टीरिया, फंगस और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।

पाचन शक्ति को बढ़ाएं…

यदि आपका पाचन खराब रहता है तो दालचीनी आपकी मदद कर सकती है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है।

वजन घटाने में मददगार

दालचीनी मेटाबोलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से लाभ हो सकता है।

सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत…

दालचीनी का गर्म स्वभाव सर्दी-खांसी और गले की खराश में राहत देने के लिए जाना जाता है। इसे शहद के साथ मिलाकर लेना बेहद फायदेमंद होता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी…

दालचीनी का पाउडर त्वचा पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बों में कमी आ सकती है। बालों में लगाने से रूसी और बाल झड़ने की समस्या में भी मदद मिलती है।

कैसे करें दालचीनी का सेवन?

1. चाय में मिलाकर: सुबह की चाय में थोड़ा-सा दालचीनी पाउडर मिलाएं।

2. गुनगुने पानी में: 1 गिलास गर्म पानी में 1/2 चम्मच दालचीनी और शहद मिलाकर पिएं।

3. पकवानों में: बिरयानी, खीर या अन्य मिठाइयों में स्वाद बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग करें।

4. त्वचा और बालों में: शहद के साथ दालचीनी का फेसपैक बनाएं या हेयर मास्क में मिलाएं।

सावधानियां और नुकसान…

हालांकि दालचीनी फायदेमंद है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

1. रोजाना 1/2 चम्मच (2-3 ग्राम) से अधिक न लें।

2. गर्भवती महिलाओं को अधिक सेवन से बचना चाहिए।

3. बहुत अधिक मात्रा में लेने पर लीवर को नुकसान हो सकता है।

4. ब्लड प्रेशर की दवाओं के साथ दालचीनी का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Secret of offering Water Shivling: शिवजी को पंचामृत क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए रुद्राभिषेक की परंपरा का रहस्य…
Next: IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.