Pandit Pradeep Mishra Katha Pandal Stampede : आंधी से पांडाल गिरा, महिला समेत तीन घायल
Pandit Pradeep Mishra Katha Pandal Stampede : चूरू में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में तेज आंधी के कारण पांडाल उखड़ गया। इसके बाद कथा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। शिव महापुराण कथा रतनगढ़ में चल रही थी।

आंधी से पांडाल गिरा, महिला समेत तीन घायल
कार्यक्रम बिना प्रशासन की अनुमति के कराया जा रहा था। आज से ही इसकी शुरू हुई थी और अगले सात दिन चलने वाली थी। इसमें देशभर से करीब 2 से 2.5 लाख लोगों के आने की संभावना थी। हादसे के बाद प्रशासन ने पांडाल और डोम खाली करा दिया।
फंसे लोगों को बचाया
टेंट में फंसे श्रद्धालुओं को पुलिस ने बचाया घटना की सूचना मिलते ही रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ टेंट में फंसी महिला श्रद्धालुओं को बाहर निकलवाया।पुलिस ने कथा स्थल पर डोम में बैठी महिलाओं को बाहर निकलवा कर डोम भी खाली करवाया है। सूचना मिलने पर सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम रामकुमार मौके पर पहुंचे।
टेंट उखड़ने से अफरा-तफरी मची
एसपी जय यादव ने बताया कि आंधी के कारण टेंट उखड़ने से अफरा-तफरी मच गई थी, जिससे तीन लोग घायल हो गए थे। घायल हुए तीन लोगों को रतनगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ढाई लाख लोग आने वाले थे कार्यक्रम में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिना किसी स्वीकृति के इतना बड़ा आयोजन करवाया जा रहा था। इसमें देशभर से करीब 2 से 2.5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना थी। इसके लिए एक बड़ा डोम बनाने के साथ ही पाइपों के सहारे काफी दूर तक टेंट लगाए गए थे। कार्यक्रम की किसी भी स्तर पर स्वीकृति नहीं थी।
Watch Now:- Bhopal News: जाने भोपाल के हनुमान मंदिरों का इतिहास | Hanuman Jayanti Special |
Read More:- REWA POLICE RAID ON 2 SPA CENTERS : स्पा सेंटर की डर्टी पिक्चर!
Click this: Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
