Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Chuhare Khane Ke Fayde: छुहारे सेहत के लिए वरदान, जानिए इसके फायदे…
  • Lifestyle

Chuhare Khane Ke Fayde: छुहारे सेहत के लिए वरदान, जानिए इसके फायदे…

Hema Gupta March 19, 2025

Chuhare Khane Ke Fayde: छुहारा जिसे सूखने के बाद उसको खजूर नाम दे दिया जाता है, यह एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है। यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत होने के साथ-साथ ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे भारतीय घरों में पारंपरिक तौर पर हेल्दी डाइट के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है और ये हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को ताकत देता, इसका भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए आज आपको छुहारो के फायदें के बारें में बताए…

Read More:Chickenpox Treatment Myths: चिकनपॉक्स क्यो होते हैं, कारण, निवारण जनमान्यताएं…

Chuhare Khane Ke Fayde: छुहारें में मौजूद पोषक तत्व..

छुहारे में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पोषक तत्व, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर ,कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन B6 पाए जाते हैं। यह प्राकृतिक शर्करा होती है, जो तुरंत ऊर्जा देने में मदद करती है।

छुहारे खाने के फायदे..

हड्डियों को बनाएं मजबूत

छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने) को रोकने में सहायक होता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

छुहारे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। यह कब्ज दूर करने, पेट की सफाई करने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

दिल को बनाए मजबूत

इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। छुहारे का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और यह हृदय को स्वस्थ रखने और हृदय संबंधी रोगों के खतरे को कम करने में सहायक होता है।

खून की कमी की करे पूर्ति..

आयरन से भरपूर होने के कारण छुआरे का सेवन खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है।

इम्यून सिस्टम और एनर्जी बूस्टर..

छुहारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसमें नैचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज) होती है, जो तुरंत ऊर्जा देती है। यह विशेष रूप से खिलाड़ियों और जिम जाने वालों के लिए फायदेमंद होता है।

त्वचा को बनाए चमकदार..

छुहारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और D त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। यह त्वचा को झुर्रियों से बचाने और प्राकृतिक निखार देने में मदद करता है।

मस्तिष्क को तेज बनाएं..

इसमें मौजूद विटामिन B6 और अन्य पोषक तत्व दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। यह याददाश्त तेज करने और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है।

प्रजनन स्वास्थ्य में करे सुधार..

छुहारे को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी उपयोगी माना जाता है। यह हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है और पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक होता है।

Chuhare Khane Ke Fayde: छुहारे का सेवन करने के सही तरीके..

1. रात में 2-3 छुआरे दूध में उबालकर पीने से शरीर को ताकत मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

2. छुहारे को शहद के साथ खाने से यह प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर का काम करता है और कमजोरी दूर होती है।

3. छुहारे को इमली और मसालों के साथ मिलाकर चटनी बनाई जा सकती है, जो पाचन में सहायक होती है।

4. छुआरे को ड्राई फ्रूट्स और नट्स के साथ मिलाकर हेल्दी स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।

छुहारे का अधिक सेवन से हो सकता है नुकसान..

1. डायबिटीज मरीजों के लिए छुआरे में नैचुरल शुगर अधिक होती है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

2. अगर आप वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो सीमित मात्रा में ही खाएं।

3. अधिक मात्रा में खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, इसलिए गर्मी के मौसम में कम मात्रा में सेवन करें।

Chuhare Khane Ke Fayde: Conclusion निष्कर्ष

छुहारा खजूर जैसे दिखने वाला ड्राईफ्रूट है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जिसे सही समय और सही मात्रा में खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने, दिल को स्वस्थ रखने, पाचन में सुधार करने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवराज सिंह चौहान के बेटों के वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे शामिल
Next: Sachin Pilot Kawasi Lakhma Raipur Jail Meeting

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.