Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Chiranjeevi Deepfake Video Viral: एक्टर चिरंजीवी का डीपफेक वीडियो वायरल, एक्टर ने दर्ज की शिकायत….
  • एंटरटेनमेंट

Chiranjeevi Deepfake Video Viral: एक्टर चिरंजीवी का डीपफेक वीडियो वायरल, एक्टर ने दर्ज की शिकायत….

Hema Gupta October 29, 2025

Chiranjeevi Deepfake Video Viral: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने उनके खिलाफ ऑनलाइन फैलाए जा रहे फेक अश्लील डीपफेक वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग की है। एक्टर ने इस मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत 25 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जिसकी जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

Read More: Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान…

AI से बनाए गए फर्जी वीडियो…

अधिकारियों के मुताबिक, चिरंजीवी के फर्जी वीडियो AI आधारित डीपफेक तकनीक से तैयार किए गए हैं और अश्लील वेबसाइट्स पर प्रसारित किए जा रहे हैं। इन वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने IT Act की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 294, 296 और 336(4) और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 की धारा 2(सी), 3 और 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

“मेरी प्रतिष्ठा को पहुंचाया गया नुकसान” – चिरंजीवी

चिरंजीवी ने 5 पेज की शिकायत में कहा कि उनके डीपफेक वीडियो कम से कम 3 वेबसाइट्स पर अपलोड किए गए हैं। इन क्लिप्स से पैसे भी कमाए जा रहे हैं, जबकि उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने लिखा कि-

“इन मनगढ़ंत वीडियो का इस्तेमाल मुझे अश्लील तरीके से दिखाने के लिए किया गया है। यह सामग्री न केवल अपमानजनक है, बल्कि दशकों की मेहनत से कमाई गई मेरी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है।”

कोर्ट ने पहले ही दिया था चिरंजीवी को संरक्षण आदेश…

हाल ही में चिरंजीवी ने अपना पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित रखने के लिए हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि-

1. बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति या संस्था को चिरंजीवी के नाम, फोटो या आवाज का उपयोग करने का अधिकार नहीं है।

2. उनके निकनेम जैसे – मेगास्टार, चिरु और अन्नय्या – भी कानूनी संरक्षण में हैं।

3. टीवी चैनल, यूट्यूब, डिजिटल प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया पेज उनकी पहचान का उपयोग व्यूज या टीआरपी के लिए नहीं कर सकते।

AI और डीपफेक के खतरे पर गंभीर सवाल…

यह मामला यह दर्शता है कि कई लोग बिना सोचे समझे कैसे AI का गलत इस्तेमाल कर किसी की इमेज खराब कर रहें हैं। कई सेलिब्रिटीज है, जिनकी डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल की गई हैं, हाल हि में एक्टर चिरंजीवी की इमेज खराब करने के लिए AI से अश्लील वीडियो बनाई गई, वहीं इसके पहले कॉमेडियन जॉनी लीवर, रश्मिका मंधाना और काजोल जैसी कई हस्तियां भी डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।

चिरंजीवी की मांग – तुरंत कार्रवाई हो

एक्टर ने पुलिस से मांग की है कि:-

1. फेक वीडियो इंटरनेट से हटाए जाएं।

2. वीडियो बनाने और फैलाने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए।

3. सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर निगरानी बढ़ाई जाए।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: गोलियों से दहला बिलासपुर,कांग्रेस नेता पर 14 राउंड फायरिंग की बाल-बाल बचे
Next: Royal Press Club: रॉयल प्रेस क्लब के दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारिता और सौहार्द का अनोखा संगम!

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.