Chirag Paswan Bihar CM: बिहार की राजनीति में CM नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के बाद, बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर सस्पेंस गहरा होता जा रहा है। एक तरफ लोग चिराग पासवान को बिहार की कमान सौंपने की मांग कर रहे है, वहीं कई लोग सम्राट चौधरी का नाम ले रहे है।
चिराग ने तोड़ी चुप्पी
इन चर्चाओं के बीच अब खुद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चुप्पी तोड़ी है। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुद को मुख्यमंत्री बनाने की उठती मांग पर साफ कहा कि वह फिलहाल बिहार के CM पद की दौड़ में नहीं हैं और उनकी प्राथमिकता उन जिम्मेदारियों को निभाना है जो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें केंद्र में सौंपी हैं।

‘CM की रेस में नहीं’
पटना में चिराग पासवान ने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करते हैं, जो उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिनमैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से CM के पद की दौड़ में नहीं हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे केंद्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और उस कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाना ही मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है।’ यह बयान उन सभी अटकलों पर विराम लगाने वाला माना जा रहा है, जिनमें उन्हें बिहार के अगले CM के रूप में देखा जा रहा था।
Chirag Paswan Bihar CM: BJP से अगला CM
चिराग ने बिहार के भविष्य के नेतृत्व को लेकर एक बड़ी राजनीतिक दिशा का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि, उनकी निजी राय में, बिहार का अगला CM भारतीय जनता पार्टी (BJP) से होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला जल्द ही NDA की बैठक में ले लिया जाएगा और जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी।
